सोलोमन द्वीप पर हिंसा के बाद तीन शव बरामद

( 2188 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Nov, 21 10:11

सोलोमन द्वीप पर हिंसा के बाद तीन शव बरामद

दक्षिण प्रशांत क्षेत्र के देश सोलोमन द्वीप के चीन के साथ बढते संबंधों को लेकर इस सप्ताह भड़़की हिंसा के बाद पुलिस ने एक जली इमारत से तीन शव बरामद किए हैं और हिंसा के आरोप में १०० से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ॥ ऑस्ट्रेलियाई मीडि़या की खबरों में कहा गया है कि शुक्रवार देर रात तीन शव बरामद किए गए। सोलोमन द्वीप के संकटग्रस्त प्रधानमंत्री मनासेह सोगावरे की ओर से लगाया गया ३६ घंटे का लॉकड़ाउन शुक्रवार को समाप्त होने के बाद अधिकारियों ने राजधानी होनियारा में कफ्र्यू लगा दिया। सोगावरे ने कहा है कि हिंसा के लिए विदेशी हस्तक्षेप जिम्मेदार है और इसी के चलते उनके इस्तीफे की मांग की जा रही है। सोलोमन द्वीप पर करीब सात लाख लोग रहते हैं और यह ऑस्ट्रेलिया से १५०० किलोमीटर उत्तर–पूर्व में स्थित है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.