दक्षिण अफ्रीका से उड़़ानें रद्द होने पर यात्री फंसे

( 1674 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Nov, 21 10:11

दक्षिण अफ्रीका से उड़़ानें रद्द होने पर यात्री फंसे

पारिवारिक और व्यावसायिक यात्राओं पर दक्षिण अफ्रीका आए सैंकड़़ों विदेशी नागरिक फंस गए हैं क्योंकि देश में कोविड़–१९ के नए स्वरूप ‘ओमिक्रोन' के सामने आने के बाद कई देशों ने यात्रा प्रतिबंध लागू कर दिये हैं । ब्रिटेन ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि दक्षिण अफ्रीका और पांच पड़़ोसी देशों से आने–जाने वाली सभी उड़़ानें शुक्रवार दोपहर से प्रतिबंधित रहेंगी। देश ने वायरस के नए स्वरूप के सामने आने के बाद यह घोषणा की। कई अन्य देशों ने भी इस तरह के कदम उठाए और यह संकेत दिया कि सिर्फ उनके अपने नागरिक ही वापस लौट पाएंगे और वे भी पृथकवास में रहेंगे। नई दिल्ली में केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से दक्षिण अफ्रीका से सीधे या दक्षिण अफ्रीका‚ हांगकांग और बोत्सवाना से होकर आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कड़़ाई से जांच के आदेश दिए हैं । शुक्रवार को सरकार के आदेश के अनुसार विमानन कंपनियां भारत और दक्षिण अफ्रीका‚ हांगकांग और बोत्सवाना के बीच १५ दिसम्बर से ५० फीसदी क्षमता के साथ परिचालन कर सकती हैं। भारत का दक्षिण अफ्रीका‚ हांगकांग और बोत्सवाना के बीच ‘एयर बबल' यात्रा व्यवस्था उपलब्ध नहीं है‚ जिसके तहत विशेष यात्री विमानों का परिचालन किया जाता है। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.