मुंबई हमले के दोषियों को सजा देने में काफी देरी हो गई हैः अमेरिका

( 1806 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Nov, 21 10:11

मुंबई हमले के दोषियों को सजा देने में काफी देरी हो गई हैः अमेरिका

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने २६/११ हमलों की १३वीं बरसी पर मुंबई वासियों की सहनशीलता की तारीफ करते हुए पाकिस्तान स्थित लश्कर–ए–तैयबा के आतंकवादियों द्वारा २००८ में किए गए नरसंहार के दोषियों को जल्द सजा देने की जरूरत पर जोर दिया। उल्लेखनीय है कि २६ नवंबर‚ २००८ को लश्कर–ए–तैयबा के १० आतंकवादी समुद्री मार्ग से मुंबई पहुंचे थे और उन्होंने कई स्थानों पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी‚ जिसमें १८ सुरक्षाकर्मियों समेत १६६ लोगों की मौत हो गई थी। हमलों में मारे गए लोगों में छह अमेरिकी भी शामिल थे । ब्लिंकन ने शुक्रवार को ट्वीट किया‚ “मुंबई में २६/११ आतंकवादी हमले को हुए १३ साल बीत गए हैं। आज बरसी पर हम छह अमेरिकियों समेत सभी मृतकों को और मुंबई वासियों की सहनशीलता को याद करते हैं। अपराधियों को सजा दिए जाने का लंबे समय से इंतजार है।” अमेरिका की उप विदेश मंत्री वेंड़ी शर्मन ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़़ाई में अमेरिका और भारत एकजुट हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.