राजस्थान कल्याण परिषद द्वारा मरुधरा स्मारिका का प्रकाशन

( 6188 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Nov, 21 07:11

राजस्थान कल्याण परिषद द्वारा मरुधरा स्मारिका का प्रकाशन

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की समाजसेवी संस्था राजस्थान कल्याण परिषद नोएडा द्वारा राजस्थानी संस्कृति से सराबोर एक स्मारिका ‘मरुधरा’ का प्रकाशन किया गया है । 
केन्द्रीय संसदीय कार्य और संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पिछलें दिनों मरुधरा स्मारिका का विमोचन किया। स्मारिका में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं अर्जुन राम मेघवाल सहित अन्य कई विशिष्ट लोगों के सन्देश भी प्रकाशित किए गए हैं।

इस स्मारिका में राजस्थान के वैभवशाली एवं गौरवशाली इतिहास, बहुरंगी संस्कृति, रंग बिरंगे लोक-जीवन, प्रेम प्रसंगों और सामाजिक सरोकारों, प्रदेश की समृद्ध परम्पराओं , विश्व प्रसिद्ध हस्तशिल्प,पर्यटन स्थलों,लोकगीत-संगीत और नृत्यों मशहूर तीज-त्योहारों,उत्सवों और राजस्थान के ज़ायक़ेदार व्यंजनों के साथ-साथ दिल्ली के निर्माण और विकास में राजस्थान के योगदान, कई अनछूँए पहलुओं और महत्व तथा देश विदेश के उद्योग व्यापार में मारवाड़ियों का योगदानको बहुत ही खूबसूरत ढंग से सम्पादित किया गया है।

*भट्ट को स्मारिका की प्रति भेंट*

संस्था के अध्यक्ष के सी गुप्ता,महामंत्री जुगल किशोर भारती, पूर्व  अध्यक्ष अरविन्द बैद और स्मारिका सम्पादक मन मोहन रामावत ने जाने माने लेखक और जनसम्पर्क विशेषज्ञ गोपेंद्र नाथ भट्ट को स्मारिका की प्रति भेंट की और  अपने आलेखों से दिल्ली में राजस्थान के अनछूँए पहलुओं  को उजागर करने के लिए उनका आभार ज्ञापित किया। प्रतिनिधि मण्डल में स्मारिका की सफलता में योगदान देने वाले सभी लेखकों और अन्य सभी के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त की।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.