अशोक लेलैंड नए हरित उत्पाद उतारेगी, सीएनजी और एलएनजी से होगी शुरआत

( 4697 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Nov, 21 07:11

अशोक लेलैंड नए हरित उत्पाद उतारेगी, सीएनजी और एलएनजी से होगी शुरआत

हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड ने वैकल्पिक ईंधन प्रौदृाोगिकी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए एक टीम बनायी है। इस प्रौदृाोगिकी में सीएनजी एवं एलएनजी जैसे कम कार्बन उत्सर्जन वाले ईंधनों का इस्तेमाल होता है। कंपनी ने बुधवार को कहा कि यह हरित परिवहन भविष्य के निर्माण की दिशा में बढ़ने की एक कोशिश है। चेन्नईं की वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता कंपनी ने वैकल्पिक ईंधन पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित करने के लिए होसुर में स्थित अपने मौजूदा परीक्षण प्रतिष्ठान का इस्तेमाल करने की भी घोषणा की। इसके साथ ही अशोक लेलैंड ने बुधवार को हरित परिवहन भविष्य के निर्माण के लिए कईं पहल की घोषणा की।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.