अमेरिका में सीमा पार से आने वाले लोगों के लिए पूर्ण टीकाकरण होगा अनिवार्यं

( 2580 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Nov, 21 06:11

अमेरिका में सीमा पार से आने वाले लोगों के लिए पूर्ण टीकाकरण होगा अनिवार्यं

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन सीमा पार से आने वाले सभी लोगों जिनमें ट्रक चालक, सरकारी तथा आपात सेवा अधिकारी आदि शामिल हैं, के लिए पूर्ण टीकाकरण अनिवार्यं कर सकते हैं और यह नियम 22 जनवरी से लागू हो सकता है। बिडेन प्रशासन जल्द इस संबंध में घोषणा कर सकता है। प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस नियम पर व्हाइट हाउस ने अक्टूबर में विचार किया था। यह नियम देश की भू-सीमा को पार कर आने वाले लोगों के लिए होगा। अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर एपी को बताया कि नौकाओं के जरिए आने वाले आवश्यक सेवाओं में कार्यंरत लोगों का भी पूर्ण टीकाकरण अनिवार्यं है। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.