101 स्कूलों में एक साथ स्वेटर वितरण करके किया जाएगा राजे का स्वागत

( 2266 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Nov, 21 05:11

पूर्व मुख्यमंत्री राजे करेगी सुहानी सर्दी आन्दोलन का शुभारम्भ

101 स्कूलों में एक साथ स्वेटर वितरण करके किया जाएगा राजे का स्वागत

सुहानी सर्दी आन्दोलन का शुभारम्भ पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे द्वारा उदयपुर में किया जाएगा। प्रधानमंत्री योजना ‘‘बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं’’ और सुहानी सर्दी आन्दोलन के संयुक्त तत्वाधान में देश की सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली 20 हज़ार बेटियों को निःशुल्क स्वेटर वितरण किया जाएगा।
24 नवम्बर, बुधवार को उदयपुर में शुभारम्भ के पश्चात देश के विभिन्न राज्यों गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश व हरियाणा में भी सुहानी सर्दी आन्दोलन किया जाएगा। नमो विचार मंच के प्रदेषाध्यक्ष प्रवीण रतलिया ने बताया कि बुधवार को एक दिन-एक साथ 101 स्कूलों में स्वेटर वितरण कार्यक्रम करके वसुंधरा राजे जी का भव्य स्वागत किया जाएगा।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.