लाभ पंचमी पर हुआ महालक्ष्मी पूजन

( 1551 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Nov, 21 11:11

लाभ पंचमी पर हुआ महालक्ष्मी पूजन

उदयपुर। वस्त्र व्यापार संघ उदयपुर ने आज मालदास स्ट्रीट स्थित कार्यालय पर लाभ पंचमी के अवसर पर महालक्ष्मी का पूजन किया।
संघ अध्यक्ष मदनलाल सिंघटवाड़िया ने बताया कि संध के सचिव वेद प्रकाश अरोड़़ा सहित पदाधिकारियों व सदस्यों ने महालक्ष्मी का पूजन कर सर्व मंगल की कामना की।
सचिव वेदप्रकाश अरोड़ा ने बताया कि वर्ष 2022 में संघ की स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने जा रहे है। इसको देखते हुए सभी पदाधिकारियों की सहमति से विस्तृत आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर अरूण लुणदिया, दामोदरदास छाबड़ा,सतीश पोरवाल,अनिल जारोली,एम. के.जोशी,राजेश मेहरा,दिनेश गोठवाल सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.