लिटिल पिकासो 2021 का दूसरा दिन

( 2965 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Oct, 21 05:10

बाल कलाकारों ने भारतीय सेना के तीनों अंगों को जाना , 7 वर्षीय आरवीन व 10 वर्षीय प्रथम ने एनसीसी कैडेट का किया रोमांचित

लिटिल पिकासो 2021 का दूसरा दिन

भीलवाडा-  स्थानीय आकृति कला संस्थान भीलवाड़ा, एल.एन.जे. समूह, ओस्तवाल गु्रप, ग्रीनवेली, अंकुर फर्नीचर, रसधारा सांस्कृतिक संस्थान एवं रमा कत्थक संस्थान के सहयोग से गरीब एवं असहाय बच्चांे के सहायतार्थ 7 दिवसीय बाल कला प्रदर्शनी लिटिल पिकासांे के दूसरे दिन आज दिनांक 25.10.2021 को स्थानीय एन.सी.सी. ग्राउण्ड में लेफ्टिनेट कर्नल तेजेन्द्र शर्मा के निर्देशन में लिटिल पिकासो के बाल एवं युवा कलाकारों को हमारी भारतीय सेना के बारे में जानकारी दी। जानकारी देते हुए संस्थान के सचिव कैलाश पालिया ने बताया कि कर्नल शर्मा ने सेना के तीनों अंगों जल, थल एवं वायु सेना के बारे में बताया, साथ ही सेना में होने वाली प्रारंभिक गतिविधियों की जानकारी साझा करते हुये परेड, ड्रील व विभिन्न हथियारों के बारे में बताते हुये सैन्य अनुशासन से बच्चांे को रोमांचित करते हुये देश भक्ति का परिचय दिया। इस अवसर पर 7 वर्षीय आरवीन जायसवाल ने भारतमुनि के नाट्य शास्त्र में वर्णित 64 संस्कृत हस्त मुद्राओं को कंठस्ट कर सभी मुद्राआंे को बनाकर दिखाया, इसी तरह 10 वर्षीय प्रथम अग्रवाल ने भगवान शिव के शिव स्त्रोतकम् को कंठस्ट सुनाकर सभी कैडेट को आश्चर्यचकित कर दिया। ग्राउण्ड में एन.सी.सी. कैडेट के माध्यम से चल रही ट्रेनिंग का लाईव प्रदर्शन करते हुये सैनिक की दिनचर्या के बारे में जानकारी साझा की। इस अवसर पर उदयपुर से आये गु्रप कमाण्डर विनोद कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।  कल होगा के.जी. कदम का लाईव कार्टून केरीकेचर ड्रेमोट्रेशन  स्थानीय आकृति आर्ट गैलेरी में कल दिनांक 26.10.2021 को सांय 4 बजे प्रसिद्ध चित्रकार के.जी. कदम द्वारा लाईव कार्टून एवं केरीकेचर का ड्रेमोशन होगा। यह पूर्ण रूप से निःशुल्क होगा। कोई भी कला के विद्यार्थी या कलाप्रेमी इस कार्यक्रम में भाग ले सकते है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.