लोकगीत प्रतियोगिता में विजेता महिलाएं पुरस्कृत

( 1153 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Oct, 21 05:10

लोकगीत प्रतियोगिता में विजेता महिलाएं पुरस्कृत

उदयपुर,  भारतीय सांस्कृतिक निधि (इंटेक), उदयपुर चैप्टर की ओर से सावन पर गाए जाने वाले परम्परागत लोकगीतों की ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित हुई। इंटैक के पूर्व संयोजक डॉ. बी पी भटनागर ने प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली सुशीला आमेटा, द्वितीय स्थान प्राप्त सुनीता द्विवेदी तथा सांत्वना पुरस्कार विजेता गीता मेहता, आशा मालीको नकद राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया। कल्पना सिंघवी को प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता की समन्वयक चेप्टर की आजीवन सदस्य रानू सिंघवी एवं इति कच्छावा थीं। प्रतियोगिता के निर्णायक प्रख्यात रंगकर्मी विलास जानवे थे।
संयोजक ललित पांडेय ने कहा कि राजस्थान की लोकगीतों की समृद्ध परम्परा को वर्तमान पीढ़ी में लोकप्रिय करने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में 22 महिलाओं ने परंपरागत वेशभूषा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में सहसंयोजक गौरव सिंघवी ने आभार जताया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.