जोधपुर रेल मंडल पर राष्ट्रीय एकता सप्ताह के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम  

( 1603 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Oct, 21 04:10

जोधपुर रेल मंडल पर राष्ट्रीय एकता सप्ताह के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम  

जोधपुर रेल मंडल पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जंयती के अवसर पर 24 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2021 तक मनाये जा रहे राष्ट्रीय एकता सप्ताह में आज  राष्ट्रीय एकता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी श्री गोपाल शर्मा के अनुसार  जोधपुर रेल मंडल कार्यालय परिसर के उद्यान में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। रेलवे स्काऊट व गाइड द्वारा राष्ट्रीय एकता  पर आधारित नृत्य नाटक तथा लघुनाटिका प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त रेलकर्मी श्री मोहम्मद यूसूफ द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। 
  रेलवे स्कारउट सदस्यो  के दल ने श्रीमती आशा भाटी एवं श्रीमती मनीषा पंवार के निर्देशन मे एकता पर   एक नृत्यर नाटिका सहित श्री विवेक शील एवं श्री मनीष थानवी के निर्देशन मे कौमी एकता पर नुकक्ड़  नाटक प्रस्तु‍त किया गया । कार्यक्रम मे मंच संचालन श्री भरत जोशी द्धारा किया गया जिसमे संचालन के दौरान उन्हो ने लौह पुरूष सरदार पटेल  की जीवनी पर भी बड़ी बारिकी से प्रकाश डाला ।इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबन्धक (ओपी) मनोज जैन , अपर मंडल रेल प्रबन्धक (इंफ्रा) मनोज गुप्ता वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी रघुवीर सिंह चारण मंडल कार्मिक अधिकारी रमेश कुमार शर्मा व मंडल कार्मिक अधिकारी(1) डा. अरविंद कुमार सहित मंडल कार्यालय के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।
 मनोज जैन, अपर मंडल रेलप्रबन्धक (इन्फ्रा) मनोज गुप्ता, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी रघुवीर सिंह चारण, मंडल कार्मिक अधिकारी रमेश कुमार शर्मा, गोपाल शर्मा |
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.