जोधपुर रेल मंडल पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह 26 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक

( 1577 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Oct, 21 04:10

जोधपुर रेल मंडल पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह 26 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक

जोधपुर रेल मंडल पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह 26 अक्टूबर 2021 से 1 नवम्बर 2021 तक मनाया जायेगा। इस वर्ष अभियान का ध्येय वाक्य “स्वतंत्र भारत @75 सत्यनिष्ठा से आत्मनिर्भरता” रखा गया है । उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी श्री गोपाल शर्मा ने बताया कि सतर्कता जागरुकता सप्ताह का प्रथम दिन दैनिक कार्यों में पारदर्शिता व ईमानदारी की प्रतिज्ञा ग्रहण करने के साथ मनाया जायेगा।   
सतर्कता जागरुकता सप्ताह के अन्तर्गत संगोष्ठी, मैराथन दौड़, वाद विवाद प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक तथा शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया जायेगा। 
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.