डीपीएस के छात्रों का विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन

( 6661 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Oct, 21 11:10

डीपीएस के छात्रों का विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन

दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के छात्रों ने जिला स्तर पर आयोजित होने वाली खेलकूद प्रतियोगिता मंर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। 
विद्यालय की खेल प्रशिक्षक रितिका भाटिया ने बताया कि टूर्नामेंट में तैराकी प्रतियोगिता के अंडर-१७ में छात्रा वर्ग में इशिका रामस्नेही ने ५० मीटर फ्रीस्टाइल , ५० मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक एवं १०० मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में कुल ३ स्वर्ण पदक जीतकर ओवर ऑल विनर ट्राॅफी हासिल की।
अंडर -१७  छात्र वर्ग में यशवर्धन ने ५० मीटर फ्रीस्टाइल एवं ५० मीटर बैकस्ट्रोक में दो कांस्य पदक प्राप्त किए।
अंडर-१९ छात्र वर्ग में विश्वराज सिंह ने ५० मीटर फ्रीस्टाइल एवं ५० मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में दो स्वर्ण पदक एवं २०० मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में रजत पदक प्राप्त किया।  हर्षवीर सिंह ने ५० मीटर फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक प्राप्त किया। अनंत कालरा ने १०० मीटर बैकस्ट्रोक में स्वर्ण पदक, २०० मीटर बैक स्ट्रोक में रजत एवं २०० मीटर व्यक्तिगत मिश्रित तैराकी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। तेजेंद्र सिंह ने ५० मीटर ,१०० मीटर एवं २०० मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में कुल ३ स्वर्ण पदक प्राप्त किए।

इसी प्रकार टेनिस प्रतियोगिता में अंडर-१७ में डीपीएस टीम ने रजत पदक जीता। टेनिस प्रतियोगिता की व्यक्तिगत स्पर्धा  के अंडर-१९ में दर्शन सिंघवी ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिसके कारण राज्य स्तरीय  प्रतियोगिता के लिए भी चयन हुआ है, जो निश्चित ही विद्यालय के लिए गर्व की बात है।

विद्यालय के प्रो. वाइस चेयरमैन श्री गोविंद अग्रवाल,प्राचार्य श्री संजय नरवरिया, प्रधानाध्यापक श्री राजेश धाभाई ,प्रधानाध्यापिका श्रीमती शालिनी सिंह एवं सभी शिक्षकों ने विजेता छात्र-छात्राओं को उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.