आमेट मित्र मंडल, उदयपुर का गठन : बोहरा अध्यक्ष, कच्छारा सचिव मनोनीत

( 2540 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Oct, 21 11:10

आमेट मित्र मंडल, उदयपुर का गठन : बोहरा अध्यक्ष, कच्छारा सचिव मनोनीत

उदयपुर। उदयपुर प्रवासी विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत आमेट के निवासियों ने बैठक कर एक नए संगठन ‘आमेट मित्र मंडल, उदयपुर’ का गठन किया है। सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से आमेट के विकास के लिए कार्य करने की शपथ ली। इस पहली बैठक में संगठन के संविधान पर विस्तृत चर्चा कर इसे सर्व सम्मति से पारित किया गया।
बैठक में गजेन्द्र बोहरा ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें हंसराज बोहरा अध्यक्ष, विनोद कच्छारा सचिव, राजेन्द्र चंडालिया कोषाध्यक्ष, संदीप हिंगड़ संगठन मंत्री, महावीर हिरण जोन कार्डिनेटर, चेतन शर्मा सांस्कृतिक मंत्री तथा श्रीमती चंद्रा बोहरा को सदस्य मनोनीत किया गया। हस्तीमल हिरण, महेंद्र बाफना, गजेन्द्र बोहरा संरक्षक तथा कर्नल महेश गांधी, शांतिलाल चंडालिया, अर्जुन डांगी संगठन के मार्गदर्शक होंगे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.