पहले बर्बादी पर तंज होते थे, अब विकास की गाथाएं गाईं जाती हैं: तोमर

( 1755 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Oct, 21 09:10

पहले बर्बादी पर तंज होते थे, अब विकास की गाथाएं गाईं जाती हैं: तोमर

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिह तोमर ने कहा है कि वर्ष 2003 से पहले मध्य प्रदेश की स्थिति मिस्टर बंटाढार ने पूरी तरह से बर्बाद करके रखी थी। कवि सम्मेलनों में म.प्र. की सड़क, बिजली और पानी की व्यवस्था का मजाक उड़ाया जाता था लेकिन अब म.प्र. के विकास की गाथाएं गाईं जाती हैं। भाजपा का शासन आज प्रदेश के विकास का पर्यांय बन गया है, इस विकास को निरंतर बनाए रखने के लिए भाजपा को विजयी बनाना है। श्री तोमर ने यह बात आज खंडवा लोक सभा क्षेत्र के ग्राम गुड़ीखेड़ा व पंधाना में भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में सभाओं को संबोधित करते हुए कही। श्री तोमर ने कहा कि वर्ष 2003 से पहले म.प्र. के गांवों में बिजली के दर्शन नहीं होते थे लेकिन अब गांव-गांव, घर-घर रोशन है। उन्होंने कहा कि जब हम लोग प्रदेश में विपक्ष में थे तो उस समय केवल दो ही नारे लगते थे। एक तो जब तक रहेगा दिग्गी, तब तक घर में जलेगी डिब्बी.. दूसरा, चारों तरफ अंधेरा है और पहरेदार लुटेरा है |


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.