सभी वर्गो के ‘सम्मान के साथ सशत्तिकरण’ के रास्ते पर चल रही है मोदी सरकार : नकवी

( 2167 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Oct, 21 09:10

सभी वर्गो के ‘सम्मान के साथ सशत्तिकरण’ के रास्ते पर चल रही है मोदी सरकार : नकवी

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्यं मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि सेक्युलरि़ज्म को ‘सियासी सुविधा का साधन’बनाने वाली सियासत ने पंथनिरपेक्षता की मूल संवैधानिक भावना के साथ ‘राजनीतिक छल’ किया है।श्री नकवी ने आज यहाँ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यंकारिणी की बैठक का उद्घाटन करते हुए कहा कि भाजपा के लिए सेक्युलरि़ज्म संवैधानिक प्रतिबद्धता है जबकि ‘छा सेक्युलर सियासी सिडिकेट’ के लिए ‘सियासी सुविधा का साधन’ है। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्षो में अल्पसंख्यक वोटों के ‘सियासी सौदागरों’ ने अल्पसंख्यकों के शोषण की ठ75 शतरंजी चालें’’ चली हैं। कभी भय की चाल, कभी भ्रम की ढ़ाल, कभी धर्म का जाल तो कभी अफवाहों-आशंकाओं के बवाल से वोटों का अपहरण करते रहे।उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए ‘सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास’, समावेशी संकल्प और संवैधानिक प्रतिबद्धता है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.