बाल कलाकारों की कृतियों से रोशन हेतु आकृति आर्ट गैलेरी

( 2833 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Oct, 21 04:10

बाल कलाकारों की कृतियों से रोशन हेतु आकृति आर्ट गैलेरी

भीलवाडा- स्थानीय आकृति कला संस्थान भीलवाड़ा, एल.एन.जे. समूह, ओसवाल गु्रप, ग्रीनवेली, अंकुर फर्नीचर, रसधारा सांस्कृतिक संस्थान एवं रमा कत्थक संस्थान के सहयोग से गरीब एवं असहाय बच्चांे के सहायतार्थ 7 दिवसीय बाल कला प्रदर्शनी लिटिल पिकासांे का उद्घाटन आज दिनांक 24.10.2021 को वकील कॉलोनी स्थित आकृति आर्ट गैलेरी में प्रातः 10 बजे विश्व प्रसिद्ध चित्रकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय, ललित कला अकादमी के विजय शर्मा, राष्ट्रीय चित्रकार डॉ. मीना बया, कलाविद् रमेश गर्ग, लक्ष्मीनारायण डाड, लेफ्टिनेट कर्नल तेजेन्द्र शर्मा, लक्ष्मीनारायण वर्मा, गोपाल आचार्य के कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ।          

जानकारी देते हुए संस्थान के सचिव कैलाश पालिया ने बताया कि इस प्रदर्शनी में 30 लिटिल पुरस्कार अथक जैन, चक्शु मुन्दड़ा, सारव पाटोदी, आरविन जायसवाल, नित्या माथुर, आराध्य मानसिंहका, यशस्वी बाहेती, प्रेक्षा जैन, नव्य दुग्गड़, गार्गी सुराणा, धर्मिष्ठा सारस्वत, नव्या भूरा, दृष्टि जैन, निहारिका जैन, आराध्या आचार्य, प्रेक्षा मानसिंहका, दिव्यांशी नाहर, स्मृद्धि मुन्दड़ा, मन्नत गोयल, आयुष राठौड़िया, कनक कटारिया, अनुशंका अजमेरा, रिद्धम माहेश्वरी, अपेक्षा बुला, रिद्धम धवन, दिक्षांत शर्मा, शीला बलाई, साक्षी जैन, ईशिका गुप्ता, शैफाली राठौड़ को आमंत्रित अतिथियों ने प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर लिटिल पिकासो 2021 पुरस्कार से सम्मानित किया।          

कार्यक्रम का संचालन अन्तर्राष्ट्रीय कत्थक नित्यांगना रमा पचिसिया ने किया। इस अवसर पर के.जी. कदम, मुकेश शर्मा, त्रिलोक सोनी, ओम सोनी, ममता शर्मा सहित 300 से अधिक कलाप्रेमी मौजूद रहे।  कल होगा लाईव वाटर कलर ड्रेमोट्रेशन           स्थानीय आकृति आर्ट गैलेरी में कल दिनांक 25.10.2021 को सांय 4 बजे राष्ट्रीय चित्रकार इकबाल हुसैन द्वारा लाईव वाटर कलर का ड्रेमोशन होगा। यह पूर्ण रूप से निःशुल्क होगा। कोई भी कला के विद्यार्थी या कलाप्रेमी इस कार्यक्रम में भाग ले सकते है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.