मेंटोर ज्यादा कुछ नहीं कर सकते, मैदान में खिलािड़यों को ही प्रदर्शन करना होता है : गावस्कर

( 2398 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Oct, 21 09:10

मेंटोर ज्यादा कुछ नहीं कर सकते, मैदान में खिलािड़यों को ही प्रदर्शन करना होता है : गावस्कर

पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने महेंद्र सिंह धोनी को टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम के मेंटोर (मार्गदर्शक) के रूप में नियुक्त करने पर कहा कि यह पूर्व कप्तान एक हद तक मदद कर सकता है क्योंकि मैदान में प्रदर्शन करने का जिम्मा खिलािड़यों के पास ही होता है। भारत रविवार को सुपर 12 चरण में पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा और गावस्कर को लगता है कि इस प्रारूप में विराट कोहली की टीम जीत की प्रबल दावेदार है।गावस्कर ने आज तक चैनल पर कहा, मेंटोर ज्यादा कुछ नहीं कर सकता। इस प्रारूप में तेजी से बदलाव होता है और हां, वह आपको ड्रेसिंग रूम में तैयारी करने में मदद कर सकता है।वह अगर जरूरत हुईं तो रणनीति को बदलने में आपकी मदद कर सकता है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.