ब्रिटेन के नौसेना प्रमुख एडमिरल राडाकिन ने भारतीय नौसेना प्रमुख से मुलाकात की

( 2502 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Oct, 21 08:10

ब्रिटेन के नौसेना प्रमुख एडमिरल राडाकिन ने भारतीय नौसेना प्रमुख से मुलाकात की

ब्रिटेन के नौसेना प्रमुख एडमिरल सर टोनी राडाकिन ने शुावार को यहां भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह से मुलाकात की और राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गईं है। बयान के अनुसार तीन दिवसीय यात्रा पर आज भारत पहुंचे एडमिरल राडाकिन इस दौरान भारतीय नौसेना की पश्चिमी नौसेना कमान का भी दौरा करेंगे। भारतीय नौसेना ने अपने बयान में कहा, वह भारतीय नौसेना की पश्चिमी नौसेना कमान (मुंबईं में) का दौरा करने वाले हैं, जहां वह पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन- चीफ वाइस एडमिरल आर हरि कुमार के साथ बातचीत करेंगे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.