योगेन्द्र यादव संयुक्त किसान मोर्चा से निलंबित

( 1873 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Oct, 21 07:10

योगेन्द्र यादव संयुक्त किसान मोर्चा से निलंबित

नई दिल्ली  । किसान नेता योगेन्द्र यादव ने संयुक्त किसान मोर्चा से एक माह के लिए निलम्बित किये जाने के बाद कहा है कि वह संगठन की सामूहिक निर्णय प्रक्रिया का सम्मान करते हुए दी गई सजा को सहर्ष स्वीकार करते हैं तथा ऐतिहासिक किसान आंदोलन की सफलता के लिए पहले से भी ज्यादा लगन से काम करते रहेंगे। यादव लखीमपुर खीरी कांड में मृतक भाजपा कार्यकर्ता शुभम मिश्रा के परिवार से मिलने गए थे। इसके लिए उन्होंने मोर्चा से मंजूरी नहीं ली थी जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। यादव के शुभम मिश्रा के घर जाने के तुरंत बाद से पंजाब के किसान संगठन उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे थे।   यादव ने अपने बयान में कहा है कि संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में पिछले ११ महीने से किसान विरोधी भाजपा सरकार द्वारा थोपे काले कानूनों के विरुद्ध चल रहा आंदोलन देश के लिए आशा की एक किरण बनकर आया है। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.