बीइंग मानव की शालिनी चंद्रा के साथ मोटिवेशनल सेशंस की शुरुआत 23 से

( 2669 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Oct, 21 14:10

बीइंग मानव की शालिनी चंद्रा के साथ मोटिवेशनल सेशंस की शुरुआत 23 से

उदयपुर। देश में सबसे तेजी से बढ़ रहे एनजीओ बीइंग मानव जल्द ही प्रसिद्ध टेलीविजन कलाकार शालिनी चंद्रन के साथ मोटिवेशनल सेशंस की एक सीराफिक श्रृंखला के साथ शुरू करने जा रहा है।

स्टार प्लस चौनल पर कहानी घर घर की धारावाहिक से अपने करियर की शुरुआत करने वाली शालिनी ने हमारी बेटियों का विवाह, कभी कभी प्यार कभी कभी यार, रिश्तों से बड़ी प्रथा जैसी धारावाहिकों में अभिनय किया है। इसके अलावा उन्होंने यश राज, रेड चिल्लीस और करण जौहर प्रोडक्शंस जैसे बड़े बैनर के साथ भी काम किया है।


काफी समय तक फिल्म इंडस्ट्रीज में रहने के बाद अब शालिनी काउंसलर और इमोशनल हेल्थ के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने इसी क्षेत्र में पीजी भी किया है और एनएलपी अवचेतन मास्टर कोच बन गई। अब शालिनी को आध्यात्मिक और रहस्यमय ज्ञान से गहरा प्रेम है और उनका मानना है कि सच्ची आंतरिक शक्ति और प्रचुरता आध्यात्मिकता से आती है।

शालिनी प्रत्येक माह की 23 तारीख को 6.30 बजे प्रेरक सत्रों की एक श्रृंखला आयोजित करने जा रही है। जूम पर होने वाले इस शो की होस्ट बीइंग मानव एक्सटेंशन कमेटी की चेयरपर्सन सुनीता सिंघवी होगी। सनाया आर. चेतलानी शो की सह-मेजबानी करेंगी। यह शो सभी के लिए निशुल्क रहेगा, कोई भी इसमें शामिल हो सकेगा। बीइंग मानव का मकसद है कि लोगों को भावनात्मक सपोर्ट मिल सकें।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.