नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से 48 की मौत

( 2216 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Oct, 21 07:10

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से 48 की मौत

नेपाल में पिछले तीन दिनों से जारी बेमौसमी बारिश के बाद आईं बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 48 लोगों की मौत हो गईं और 31 अन्य लापता हो गए।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मानसून सीजन की समाप्ति दो हफ्तों पहले ही हो गईं थी और इस बेमौसमी बारिश से नदियों और जलधाराओं में पानी का स्तर बढ़ने से बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुईं है। गृह मंत्रालय के प्रवत्ता फनिद्र मणि पोखरेल ने बताया कि 48 लोगों के मारे जाने और 31 अन्य के लापता होने के अलावा 23 लोग बुधवार तक र्वषा जनित हादसों में घायल हुए हैं। इन हादसों में हताहतों की संख्या में बढ़ोत्तरी से इनकार नहीं किया जा सकता है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.