कुत्ते के पत्थर मारने के विवाद में एक की हत्या

( 2574 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Oct, 21 05:10

के डी अब्बासी

कुत्ते के पत्थर मारने के विवाद में एक की हत्या

कोटा |  जिले के कैथून थाना क्षेत्र के मोरपा गांव में कुत्ते को पत्थर मारने के विवाद में एक व्यक्ति की जान ले ली गई। खूनी संघर्ष में 2 लोग घायल भी हो गए। वारदात के बाद गांव में दहशत है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। घायल का अस्पताल में इलाज जारी है।

दो दिन पहले कुत्ते को पत्थर मारने को लेकर दोनों पक्षों में आपस में बहस हुई थी। आज हथियार बंद 10-12 लोग ट्रैक्टर में सवार होकर आए। घर मे घुसकर मारपीट की। घटना में राजाराम मीणा (62) की मौत हो गई। उसकी पत्नी अयोध्या बाई और बेटा सोनू मीणा घायल हो गया।
मृतक के बेटे सोनू ने बताया कि उनकी एक बीघा जमीन को लेकर 2002 से विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट में है। दो दिन पहले एक कुत्ता रो रहा था। उसके पिता ने रोते हुए कुत्ते को पत्थर से मारकर भगा दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद गांव के ही एक व्यक्ति को लगा कि उसे पत्थर मारने की कोशिश की। इस बात को लेकर बहस हुई थी।

आज सुबह राजाराम, रामेश्वर, लोकेश भंवर लाल समेत 10-12 लोग ट्रैक्टर में सवार होकर आए। उनके हाथों में सरिए और गंडासे थे। आते ही उन्होंने सोनू पर सरिए से हमला किया। सोनू ने पिता को छत पर भेज दिया। आरोपी गैलरी का गेट तोड़ते हुए अंदर घुस गए। बीच बचाव में उसकी मां आई तो उस पर भी वार किया। आरोपी फिर छत पर चले गए। पिता छत से दूसरे के खेत में कूद गए। इतने में आरोपियों ने पिता को घेर लिया। और सरिए और गंडासे से हमला कर उनकी हत्या कर दी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.