रोड अण्डर ब्रिज कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

( 1656 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Oct, 21 04:10

रोड अण्डर ब्रिज कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

रेलवे द्वारा हिसार-बठिण्डा रेलखण्ड के मध्य स्थित जाखोदलखेडा यार्ड-मंडी आदमपुर स्टेशनों के मध्य रोड अण्डर ब्रिज निर्माण कार्य के कारण दिनांक २३.१०.२१, शनिवार को ०८.४५ से १५.३० बजे तक ०६ घण्टे ४५ मिनट का ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। ट्रेफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्फ अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण निम्न रेलसेवायें आंशिक रद्द रहेगीः-

 

गाडी संख्या ०४५७२, धुरी-सिरसा स्पेशल रेलसेवा दिनांक २३.१०.२१ को धुरी से प्रस्थान करनी है, वह रेलसेवा हिसार स्टेशन तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा हिसार-सिरसा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाडी संख्या ०४५७३, सिरसा-लुधियाना स्पेशल रेलसेवा दिनांक २३.१०.२१ को सिरसा के स्थान पर हिसार से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा सिरसा-हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाडी संख्या ०४७८२, रेवाडी-बठिण्डा स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक २३.१०.२१, शनिवार को रेवाडी से प्रस्थान करनी है वह रेलसेवा हिसार स्टेशन तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा हिसार-बठिण्डा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाडी संख्या ०४७८१, बठिण्डा-रेवाडी स्पेशल रेलसेवा दिनांक २३.१०.२१ को बठिण्डा के स्थान पर हिसार से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा बठिण्डा -हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.