पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने उदयपुर पहुंचे वनरक्षक अभिनव भारती

( 3423 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Oct, 21 14:10

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने उदयपुर पहुंचे वनरक्षक अभिनव भारती

उदयपुर, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने निकले वनरक्षक पाली के अभिनव भारती अपनी ग्रीन अश्वमेघ यात्रा के दौरान शनिवार को उदयपुर पहुँचे। यहां शहर के पर्यावरण प्रेमियों ने उनका स्वागत किया। भारती ने बताया कि आज उनकी 800 सौ कि़लोमीटर की यात्रा पूर्ण हुई है, यह उनकी उदयपुर शहर में यात्रा का 8वाँ पड़ाव है आज उदयपुर में विभिन्न स्थानों पर उनके द्वारा स्थानीय प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। उन्होंने बताया कि उनकी यात्रा पाली से शुरू हुई है, जो सभी 33 जि़लों में होते हुए पूर्ण होगी। उनका लक्ष्य है कि हर जि़ले में कम से कम 5 पौधे लगाए एवं जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से वे पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक प्रदूषण कम करने, जल संरक्षण आदि का संदेश प्रसारित करेंगे। उदयपुर में भारती का पर्यावरण प्रेमी सत्यप्रकाश, उत्कर्ष प्रजापति, डॉ.राम मेघवाल, रवि कुमार, अक्षत गुर्जर ने भव्य स्वागत किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.