विदेशी मुद्रा भंडार 2.039 अरब डॉलर बढ़कर 639.516 अरब डॉलर पर

( 2643 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Oct, 21 08:10

विदेशी मुद्रा भंडार 2.039 अरब डॉलर बढ़कर 639.516 अरब डॉलर पर

मुंबईं,  देश का विदेशी मुद्रा भंडार आठ अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 2.039 अरब डॉलर बढ़कर 639.516 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआईं) ने शुावार को अपने ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी।

इससे पिछले एक अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशीमुद्रा भंडार 1.169 अरब डॉलर घटकर 637.477 अरब डॉलर रह गया था। इससे पूर्व तीन सितंबर 2021 को समाप्त सप्ताह में विदेशीमुद्रा भंडार 8.895 अरब डॉलर बढ़कर 642.453 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। आरबीआईं के शुावार को जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आठ अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में यह वृद्धि मुख्य रूप से विदेशीमुद्रा आस्तियों (एफसीए) के बढ़ने की वजह से हुईं जो कुल मुद्राभंडार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.