तालिबान शासन को आधिकारिक मान्यता देने की जल्दबाजी नहीं : पुतिन

( 3751 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Oct, 21 07:10

तालिबान शासन को आधिकारिक मान्यता देने की जल्दबाजी नहीं : पुतिन

मॉस्को,  रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुावार को कहा कि तालिबान को अफगानिस्तान के नए शासक के तौर पर आधिकारिक मान्यता देने की जल्दबाजी नहीं होनी चाहिए लेकिन इसके साथ उन्होंने उनसे बात करने पर जोर दिया।

वीडियो कॉल पर पूर्व सोवियत देशों के नेताओं से बातचीत में पुतिन ने कहा, तालिबान द्वारा बनाईं गईं अंतरिम सरकार अफसोसजनक रूप से अफगानिस्तान के पूरे समाज को प्रतिबिंबित नहीं करती। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने तालिबान द्वारा चुनाव कराने के वादे और शासन के ढांचे को पुन: स्थापित करने की कोशिश को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, हमें तालिबान को आधिकारिक मान्यता देने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। हम समझते हैं कि उनसे संपर्क बनाए रखने की जरूरत है, लेकिन इसको लेकर कोईं जल्दबाजी नहीं है और हम संयुक्त रूप से इसपर चर्चा कर सकते हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.