विधिक सेवा शिविर का हुआ आयोजन

( 2583 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Oct, 21 05:10

विधिक सेवा शिविर का हुआ आयोजन

प्रतापगढ़ |     माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी एक्शन प्लान के निर्देशानुसार आज दिनांक 12.10.2021 को ग्राम अचलपुर में विधिक सेवा शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) शिव प्रसाद तम्बोली द्वारा आयोजित करते हुए (नालसा विक्टिम आॅफ ट्रेफिकींग एण्ड काॅमर्शियल सेक्सुअल एक्सप्लाॅटेशन) स्कीम 2015, नालसा (प्रोटेक्शन एवं इम्फोर्समेंट आॅफ ट्राईबल राईट्स) स्कीम 2015, नालसा (लीगल सर्विसेज टू द मेन्टली इल एण्ड मेंन्टली डिसेबल पर्सन) स्कीम 2015 एवं नालसा (लीगल सर्विसेज टू डिजास्टर विक्टिम थू्र लीगल सर्विसेज आॅथोरिटी) स्कीम 2010 योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। साथ ही बाल विवाह निषेध कानून, मृत्यु भोज निषेध कानून, कन्या भ्रुण हत्या निषेध कानून, सर्व शिक्षा अभियान, मोटर वाहन दूर्घटना अधिनियम, जन्म मृत्यु रजिस्ट्रीकरण, डाकन प्रथा निषेध कानून, स्थाई लोक अदालत, कानूनी सेवा क्लिनिक, प्रिलिटीगेशन, राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों की जानकारी भी दी। इसी के साथ उपस्थित आम जन को संविधान में वर्णित मूल अधिकार एवं कत्र्तव्यो के बारे में बताया। शिक्षा का अधिकार 2009 के बारे में भी जानकारी दी।  
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.