एससी एसटी रेलवे नेताओ ने  कर्मचारियों की समस्याओं पर की विस्तार से चर्चा

( 2977 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Sep, 21 06:09

के डी अब्बासी

एससी एसटी रेलवे नेताओ ने  कर्मचारियों की समस्याओं पर की विस्तार से चर्चा

कोटा । ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन ने कोटा मंडल में आये इंजीनियरिंग विभाग के वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय)  संजय कुमार यादव एवं सहायक कार्मिक अधिकारी से पदोन्नत मंडल कार्मिक अधिकारी  विजय सिंह  का उनके कार्यालय जाकर स्वागत किया।मंडल सचिव अभयसिंह मीना ने बताया कि एसोसिएशन के द्वारा नए अधिकारियों का स्वागत कर के कर्मचारियों की समस्याओं को सुलझाने के लिए आपसी तालमेल को बेहतर तरीके से बनाये रखना  एसोसिएशन का लक्ष्य रहता है।कर्मचारियों की समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई जल्द समस्याओं का समाधान करने को कहा गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष एन आर चौधरी, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष एच एस जाटव, मंडल अतिरिक्त सचिव ओ पी वर्मा, उपाध्यक्ष बृजमोहन मीना, रामकेश मीना, ओम कुमार, प्रेमराज मीना, जगदीश चौधरी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.