एसोसिएशनऑफ़ इंडियन वर्किंग जर्नलिस्ट में    जोशी की शानदार ताजपोशी

( 4204 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Sep, 21 05:09

के डी अब्बासी

एसोसिएशनऑफ़ इंडियन वर्किंग जर्नलिस्ट में    जोशी की शानदार ताजपोशी

 कोटा  इंडियन वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र प्रसाद चंदन की सहमति से राष्ट्रीय महासचिव ओमेंद्र सक्सेना द्वारा कामेंदु जोशी पुत्र कोमल किशोर जोशी निवासी कोटा   को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया । राष्ट्रीय महासचिव द्वारा प्रदेश अध्यक्ष जोशी  को शपथ दिलवाई गई । कामेंदु जोशी प्रदेश अध्यक्ष द्वारा वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र जैकी निवासी जयपुर, महेंद्र सिंह जादौन , बनवारी विनय कोटा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया साथ ही सुशील श्रीवास्तव को कोटा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के साथ कोटा जिला अध्यक्ष के साथ शामिल हुए सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई । कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय कवि जो 28 से भी ज्यादा देशों में अपना लोहा मनवा चुके हैं कुंवर जावेद पत्रकार ने भी कार्यक्रम में शिरकत की ।

राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र विजय प्रसाद चंदन ने सभी को बधाई देते हुए एसोसिएशन ऑफ़ इंडियन वर्किंग जर्नलिस्ट  परिवार में शामिल होने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी, कार्यक्रम सोफिया स्कूल रोड स्टेशन राजपूताना होटल पर संपन्न हुआ। एसोसिएशन ऑफ़ इंडियन वर्किंग जर्नलिस्ट  प्रदेश अध्यक्ष कामेंदु जोशी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महासचिव के साथ-साथ आए हुए सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.