उद्यमियों को सस्ती दर पर जमीन दिये जानें पर हुई चर्चां

( 2643 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Sep, 21 14:09

उद्यमियों को सस्ती दर पर जमीन दिये जानें पर हुई चर्चां


उदयपुर। फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रैड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) के संरक्षक एवं जयपुर आदर्शनगर विधायक रफीक खान ने उदयपुर ब्रांच के पदाधिकारियों के साथ होटल शोर्यगढ़ में बैठक कर उद्योगों की समस्याओं के बारे में चर्चा की ओर जल्द ही राज्य सरकार से बात कर दूर करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर फोर्टी ब्रांचों के को-चौयरमेन एवं उदयपुर सम्भाग ब्रांच के संरक्षक प्रवीण सुथार ने उपरहना पहना कर स्वागत किया और केक काट सभी व्यापारियों के स्वास्थ की कामना की साथ ही उधमियों को सस्ते दर पर जमीन मिलें, इस पर चर्चा की।
फोर्टी उदयपुर सम्भागीय अध्यक्ष निशांत शर्मा ने उदयपुर में उद्योग और व्यापार की जानकारी दी।
उपाध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने मार्बल वेस्ट की ट्रांसित पास के लिए सुझाव भी दिए एवं रीको सम्बंधित विषयों पर चर्चा की एवं कार्यकारिणी सदस्य उमर खान  ने मार्बल, मिनरल, रीको, डैड आदि विषयों पर उद्योगों की समस्या की ओर ध्यान आकर्षित किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.