भोजपुरी फिल्‍म ‘पुलिस मुजरिम’ का फर्स्‍ट लुक हुआ आउट

( 5185 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Sep, 21 11:09

भोजपुरी फिल्‍म ‘पुलिस मुजरिम’ का फर्स्‍ट लुक हुआ आउट

बंधु फिल्‍म्‍स इंटरटेंमेंट एंड ओमकार काजल फिल्‍म्‍स प्रस्‍तुत एम एम के फिल्‍म्‍स बैनर की भोजपुरी फिल्‍म ‘पुलिस मुजरिम’ का धांसू फर्स्‍ट लुक आउट हो गया है। इस फिल्‍म के निर्माता अनोज विश्‍वकर्मा व मीना हरीशचंद कनोजिया हैं और निर्देशक इंद्रजीत सिंह (पाजी) हैं। यह फिल्‍म एक सामाजिक विषय पर आधारित है। फिल्‍म का पोस्‍टर बेहद आकर्षक है। लोगों को यह खूब पसंद भी आ रही है। फिल्‍म का पोस्‍ट प्रोडक्‍शन मुंबई में हो चुका है।  

फिल्‍म ‘पुलिस मुजरिम’ का फर्स्‍ट लुक आउट होने के बाद निर्देशक इंद्रजीत सिंह (पाजी) ने कहा कि ‘पुलिस मुजरिम’ एक बेहद रोचक कहानी वाली फिल्‍म है। बेहद साफ सुथरी और शानदार पटकथा के साथ कर्णप्रिय गानों व रोमांचक एक्‍शन वाली यह फिल्‍म है। यूं कहें कि एक कमर्सियल सिनेमा के लिए जितने रेसिपी चाहिए, वो सब हमारी फिल्‍म में दर्शकों को मिलेंगे। इससे भी ज्‍यादा खास बात यह होगी हमारी फिल्‍म को   दर्शक अपने परिजनों के साथ मिलकर देख पाएंगे। उन्‍होंने कहा कि हमने सार्थक सिनेमा बनाने की कोशिश की है। हमें उम्‍मीद है दर्शकों को हमारी फिल्‍म पसंद आएगी।

आपको बता दें कि फिल्‍म ‘पुलिस मुजरिम’ शित गोविंद, इंद्रजीत सिंह (पाजी), पूजा मौर्या, प्रियंका सिंह राजपूत, पलक तिवारी ,डब्‍बू यादव, पानमती शर्मा, शेखर यादव और संतोष श्रीवास्‍तव मुख्‍य भूमिका में हैं। फिल्‍म के सह निर्माता विजय कुमार चौधरी व दीलीप मिश्रा हैं। संगीत सावन कुमार, गीत प्‍यारे लाल यादव, आजाद सिंह, अशोक सिन्‍हा और पिंटू गिरी हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। लेखक ए बी मोहन हैं। छायांकन सत्‍येंद्र त्रिपाठी व रमेश कुमार हैं। एक्‍शन प्रीतम और मारधाड़ सुयोग रिजॉल का है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.