विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

( 8242 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Sep, 21 05:09

विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

प्रतापगढ़। माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार ग्राम पांचईमली, छोटी बम्बोरी, देवगढ़ में आमजन को जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं सामान्य कानूनों की जानकारी देने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शिव प्रसाद तम्बोली द्वारा विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किये गया।  साथ ही करमदीखेडा, प्यार जी का पठार, राणपुर, चिकलाड में भी मोबाईल वेन के माध्यम से कार्यालय स्टाॅफ द्वारा विधिक जागरूकता शिविर लगा कर जानकारी दी गई व पम्पलेट्स वितरित किये गये।
        शिविर मंे उपस्थित नागरिकों को सचिव ने नाल्सा (असंगठित क्षैत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवाऐं), योजना 2015, नालसा (बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाऐं और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाऐं) योजना 2015, नालसा (वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवायें) योजना 2015, नालसा (नशा पीडितों को विधिक सेवाऐं एवं नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाऐं) योजना 2015 के संबंध में जानकारी दी गई। संविधान में वर्णित मूलभूत अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में भी बताया गया।
        शिविर में उपस्थित आमजन को सचिव द्वारा किसानों को उन्नत कृषि हेतु देशी खाद बनाने के बारे में, वर्मी कम्पोस्ट, केंचुआ खाद, जिप्सम का प्रयोग करने के बारे में जानकारी दी गई। सरकार द्वारा बीजो के लिए, कृषि यंत्रों के लिए, फार्म पोण्ड (कच्ची तलाई) के लिए, फव्वारा सिंचाई योजना और पैनल पर दी जाने वाली सब्सिडी (अनुदान) के बारे में बताया गया। महिला एवं बाल अधिकारिता विभाग द्वारा चलाई जा रही इन्द्रा महिला शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना के बारे में भी बताया। श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं असंगठित क्षैत्र के मजूदरो के बच्चों को छात्रवृत्ति सहायता, प्रसूति सहायता, दूर्घटना मृत्यु या सामान्य मृत्यु पर मिलने वाली सहायता के बारे में बताया गया।
         इसी क्रम में सचिव महोदय द्वारा बाल विवाह निषेध कानून, मृत्यु भोज निषेध कानून, बालश्रम निषेध कानून, पीडित प्रतिकर स्कीम, विधिक सहायता द्वारा पात्र व्यक्तियों को न्यायालय में पैरवी हेतु निःशुल्क अधिवक्ता की सेवायें आदि के बारे में भी जानकारी दी।
         सचिव द्वारा बताया कि माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार विधिक जागरूकता हेतु सचल मोबाईल वाहन के माध्यम से भी प्रतापगढ़ न्यायक्षैत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। 
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.