प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 7ावां जन्मोत्सव सेवा, समर्पण दिवस के रूप में मनाया

( 2582 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Sep, 21 11:09

मोदी के नेतृत्व में पिछले 07 वर्षाे में पूरे देष में विकास की गंगा बही - रविन्द्र श्रीमाली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 7ावां जन्मोत्सव सेवा, समर्पण दिवस के रूप में मनाया

उदयपुर  / देश की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्म दिवस पर शुक्रवार को  पूरे देश में सेवा, समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी के संघटक ओबीसी मोर्चा की ओर से शोभागपुरा चैराहे पर नरेन्द्र मोदी को 5 हजार बधाई संदेश के पोस्ट कार्ड आम जनता की ओर से भिजवाये, ग्रामीण बच्चों से केक कटवाया व फल वितरित किए गये। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली ने कहा कि पार्टी की ओर से सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत 17 सितम्बर से 07 अक्टुबर तक पूरे जिले में पार्टी व मोर्चा की ओर से सेवा संकल्प के कार्यक्रम किए जायेगे। उन्होने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने पूरे देश में बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के लिए विकास की गंगा बहा दी है। अपने पूरे जीवन के राजनीतिक कार्यकाल में अपने उपर एक दांग नहीं लगने दिया। जो कार्य पिछले 60 वर्षो में नहीं हुआ वह उन्होने पिछले 07 सालों के कार्यकाल के दौरान करके दिखाया। पार्टी ने अपनी विचारधारा, सिद्धांत व मूल्यों से कभी समझौता नही किया।  भाजपा हर वर्ग को साथ लेने वाली पार्टी है।
इस अवसर पर महामंत्री किरण जैन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश सुथार, जिलाध्यक्ष प्रभुलाल प्रजापत, पूर्व जिलाध्यक्ष रेवाशंकर माली, महामंत्री बाबू लाल ओड, रामलाल साहू, हरीश कुमावत, विजय सुहालका, गोविंद रेबारी, मुकेश जोशी, विशाल गुर्जर, आनंद पूर्बिया , दिनेश जणवा, सोनू शर्मा, मुकेश सोनी, प्रवक्ता कृष्ण कांत कुमावत, झामेश्वर मंडल के मंडल अध्यक्ष हिम्मत सिंह देवडा, सुरेश, कमलेश, शिवदान सिंह, ओंकार, प्रेमसिंह, जितेन्द्र टांक, जीवन यादर सहित सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवं शहर कार्यकारिणी के सदस्य व आमजन ने मोदी को बधाई संदेश का पोस्ट कार्ड लिखा।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.