जेईई मेंस में डीपीएस के 9 छात्रों ने अर्जित की सफलता

( 5119 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Sep, 21 06:09

जेईई मेंस में डीपीएस के 9 छात्रों ने अर्जित की सफलता

दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के छात्रों ने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा जेईई मेंस में 9 विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित कर जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई किया है। निश्चित ही यह परिणाम हमारे विद्यालय एवं शहर के लिए गौरव की बात है।
तुषिर दोषी ने इस परीक्षा में 99.6 प्रतिशत प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। जेईई मेंस परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अन्य छात्र कृष चपलोत 98.7%, आर्यन सिंह 95.4%, कुंज सांखला 95.4%, ईशान औदीच्य 93.6%, इशिका चौधरी 90.6 %, खुशबू वर्मा 90% ,अनुष्का सिंह 90% एवं खुशी दुग्गल ने 87% अंक अर्जित कर जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई किया है।

विद्यालय के प्रो. वाइस चेयरमैन श्री गोविंद अग्रवाल,प्राचार्य श्री संजय नरवारिया, प्रधानाध्यापक श्री राजेश धाभाई एवं प्रधानाध्यापिका श्रीमती शालिनी सिंह ने समस्त प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को जेईई एडवांस के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.