एम.एम.पी.एस. में हिन्दी-दिवस के उपलक्ष्य में काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजित

( 4663 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Sep, 21 05:09

एम.एम.पी.एस. में हिन्दी-दिवस के उपलक्ष्य में काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजित

उदयपुर । महाराणा मेवाड पब्लिक स्कूल में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी विभाग द्वारा हिन्दी काव्य पाठ प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता सदनानुसार आयोजित की गई। जिसका विषय-मातृभाषा या मातृशक्ति था।
प्रतियोगिता में प्रत्येक सदन से चार प्रतिभागियों ने भाग लिया। 
काव्य पाठ का शुभारंभ गणेश वंदना से किया गया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता प्राचार्य संजय दत्ता ने की। विशिष्ट अतिथि प्रधानाध्यापक ब्रजराज सिंह बाघेला थे।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य संजय दत्ता ने हिन्दी दिवस की शुभकामनाएँ प्रदान करते हुए कहा कि ‘विश्व में सर्वाधिक प्रसार हिन्दी भाषा का हुआ है जिसका सबसे बडा कारण है हिन्दी की समावेशी प्रवृत्ति। हिन्दी की शब्द-सम्पदा शब्द-निर्माण, अर्थ व्यापकता केवल कहने की बात नहीं है। वास्तव में यह अद्भुत है।‘ 
निर्णायक महोदय श्री अनिल पानेरी ने काव्य पाठ में अभिरूचि रखने वाले प्रतिभागियों का उत्साह बढाया।
इस प्रतियोगिता के निर्णायक श्री अनिल पानेरी, सुश्री गरिमा जोशी एवं श्री सुबोध शर्मा रहे। प्रतियोगिता का संचालन बारहवीं ‘ई‘ की छात्राएँ सुश्री अनन्या गनोत्रा तथा सुश्री जोयल मोगरा ने किया।
कार्यक्रम के संयोजक हिन्दी विभाग के अध्यापक मनोज आमेटा और श्रीमती रीता जोशी रहे।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.