सी.पी.एस. में हिन्दी दिवस समारोह

( 2163 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Sep, 21 05:09

सी.पी.एस. में हिन्दी दिवस समारोह

शहर के न्यू भूपालपूरा स्थित सेंट्रल पब्लिक सी. सै. स्कूल में हिन्दी दिवस का आयोजन हर्षोल्लास से किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कविताओं का विषय ’’देशभक्ति‘ व ’हास्यरस‘ था। कार्यक्रम में चेयरपर्सन श्रीमती अलका शर्मा, प्रशासनिक निदेशक श्री अनिल 
जी शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया गया। कक्षाा ६-१० के विद्यार्थियों ने ऑनलाइन अपनी कविता की प्रस्तुति दी। कक्षा ६-८ के समूह में प्रथम स्थान पर देव टाँक एवम् युवांशी शर्मा, द्वितीय स्थान पर देवांशी त्यागी और तनिष्ठ कराडया रहे।
कक्षा ९-१० समूह में प्रथम स्थान पर धरा गुर्जर एवम् निहारिका चौहान, द्वितीय स्थान पर समृद्धि शर्मा एवं तृतीय स्थान पर आर्ची लोढा रहे।
कार्यक्रम के निर्णायक प्रियांशा सिंह पंवार व कौशल सिंह शक्तावत थे। चेयरपर्सन श्रीमती अलका शर्मा ने अपने उद्बोधन में हिन्दी भाषा के उत्थान एवं विकास के संबंध में छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन लीना पालीवाल द्वारा किया गया।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.