उपराष्ट्रपति ने सरकारी भवनों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की वकालत की

( 5163 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Sep, 21 09:09

उपराष्ट्रपति ने सरकारी भवनों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की वकालत की

पुडुचेरी । उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को केंद्र तथा राज्य सरकारों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रशासन से सरकारी भवनों की छतों पर सौर ऊर्जा उपकरण लगाने का आह्वान किया और कहा कि इस तकनीक को अपनाना अनिवार्यं भी किया जा सकता है। नायडू ने यहां जवाहरलाल परास्नातक मेडिकल कॉलेज एवं अनुसंधान संस्थान में 7.67 करोड़ रपये की लागत से बने 1.5 मेगावाट के रूफटॉप सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन करने के बाद कहा, प्रत्येक केंद्रीय, राज्य तथा केंद्रशासित प्रदेश की सरकारी इमारतों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र होना चाहिए। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.