आयकर विभाग ने छह सितंबर तक 70,120 करोड़ का रिफंड जारी किया

( 2475 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Sep, 21 09:09

आयकर विभाग ने छह सितंबर तक 70,120 करोड़ का रिफंड जारी किया

नईं दिल्ली,  आयकर विभाग ने इस साल छह सितंबर तक 70,120 करोड़ रपये से ज्यादा का रिफंड जारी किया है। आयकर विभाग ने रविवार को ट्विटर पर यह जानकारी दी। इसमें से 24.70 लाख से ज्यादा मामलों में 16,753 करोड़ रपये का व्यक्तिगत आयकर रिफंड और 1.38 लाख मामलों में 53,367 करोड़ रपये का कॉरपोरेट कर रिफंड शामिल है।

आयकर विभाग ने कहा, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक अप्रैल, 2021 से छह सितंबर, 2021 के दौरान 26.09 लाख से ज्यादा करदाताओं को 70,120 करोड़ रपये से ज्यादा का रिफंड जारी किया है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.