जिलाध्यक्ष गाडरी का ग्रामवासियों ने किया भव्य स्वागत

( 4432 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Sep, 21 05:09

जिलाध्यक्ष गाडरी का ग्रामवासियों ने किया भव्य स्वागत

चित्तौड़गढ़ / नवनियुक्त भारतीय जनता युवा मोर्चा चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष सुरेश गाडरी के प्रथम बार अपने पैतृक गांव घटियावाली पहुंचने पर भाजपा व भाजयुमो के कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों ने आतिशबाजी कर, मुंह मीठा करा कर श्रीफल भेंटकर ढोल नगाड़ों के साथ में भव्य स्वागत किया। पूरे गांव में हर्ष का माहौल बना रहा व देर रात तक जिलाध्यक्ष के निवास पर बधाई देने वाले कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों का आगमन रहा।
सभी ग्रामवासियों व कार्यकर्ताओं ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित किया, ओर बताया कि जिस तरह से भाजपा ने एक सरल, साधारण, लगातार संगठन का काम करने वाले कार्यकर्ता को पूरे जिले की कमान सौंपी है तो हम भी संगठन का पूरा साथ निभायेगे।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.