भारतीय शक्ति खेल संघ के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में महिला ने दिखाया दम।

( 6757 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Sep, 21 07:09

भारतीय शक्ति खेल संघ के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में महिला ने दिखाया दम।

भारतीय शक्ति खेल संघ की राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में लड़कियों ने भी हिस्सा लिया और पूरे दम के साथ में वजन उठाकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया। लड़कियों में दिल्ली से साहिल खान के साथ पूजा और सुभद्रा ने अपना पूरा दम दिखाते हुए डेडलिफ्ट और बेंच प्रेस की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। पूजा का वजन मात्र 65.4 किलो है और उन्होंने डेडलिफ्ट प्रतियोगिता में 125 किलो का वजन उठाकर सभी को अचंभित कर दिया। वही सुभद्रा ने अपने शारीरिक वजन 74.2 किलोग्राम के अनुसार मात्र 105 किलो वजन उठा पाए।

स्ट्रांग वूमेन की प्रतियोगिता में अव्वल ललिता रही जिन्होंने शारीरिक वजन 78.4 किलोग्राम होने के बावजूद भी बेंच प्रेस मैं 65 किलो का वजन उठाया डेड लिफ्ट में 110 किलो का वजन उठाया और स्क्वायट में 130 किलो का वजन उठाकर सभी को अचंभित कर दिया। 

वही फरीदाबाद से ममता प्रसाद ने शारीरिक वजन 75.4 किलोग्राम होने के बावजूद बेंच प्रेस में 55 किलो का वजन उठाया, डेडलिफ्ट में 110 किलो और वही स्क्वायट में 110 किलो का वजन उठाकर दूसरे नंबर पर स्ट्रांग मैन रही।

तीसरे नंबर पर सूरत गुजरात से आने वाली निमिषा जरीवाला ने शारीरिक वजन 63.5 किलोग्राम के साथ में बेंच प्रेस में 40 किलो का वजन उठाया डेड लिफ्ट में 120 किलो और स्क्वायट में 95 किलो का वजन उठाकर सभी को चैलेंज किया। 

इसी प्रकार हरियाणा की किरण बढ़ाना और दिल्ली की मुस्कान शर्मा ने भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने वेट कैटेगरी में गोल्ड मेडल हासिल कर अपने कोच को सम्मानित करवाया।

सभी महिला वर्ग में प्रतियोगिता के लिए आए हुए खिलाड़ियों को भारतीय शक्ति खेल संघ की जनरल सेक्रेटरी श्रीमती ज्योति अमित गुप्ता द्वारा शुभकामनाएं दी गई।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.