किशोर के खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड मेडल

( 4891 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Sep, 21 10:09

किशोर के खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड मेडल

भारतीय शक्ति खेल संघ की राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता 2021 में पानीपत हरियाणा के बीपीएन फिटनेस के संस्थापक किशोर कुमार के खिलाड़ियों ने अपनी वेट कैटेगरी में गोल्ड मेडल हासिल किया। मोनू कुमार और अली खान के शानदार प्रदर्शन से कोच किशोर कुमार अत्यंत प्रसन्न नजर आए और उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को भविष्य की शुभकामनाएं भी दी। 
भारतीय शक्ति खेल संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान गुरुजी अमित गुप्ता द्वारा बताया गया कि मोनू कुमार और अली खान बहुत ही अच्छे पावर लिफ्टर है और अपनी कड़ी मेहनत से खुद का व अपने कोच किशोर कुमार का अपने क्षेत्र पानीपत में नाम रोशन कर रहे हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.