2 अक्टूबर से प्रशासन शहरो के संग अभियान आरंभ

( 7660 बार पढ़ी गयी)
Published on : 04 Sep, 21 05:09

2 अक्टूबर से प्रशासन शहरो के संग अभियान आरंभ

बाँसवाड़ा। सभापति महोदय ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं स्वायत्त शासन मंत्री महोदय के निर्देशानुसार नगर परिषद् क्षेत्र में 2 अक्टूबर 2021 से प्रशासन शहरो के संग अभियान आरंभ किया जाना है। अभियान की पूर्व तैयारी हेतु दिनांक 15/09/2021 से 25/09/2021 तक वार्ड अनुसार शिविर विभिन्न स्थानों पर लगाये जा रहे है। राज्य सरकार द्वारा इसकी पूर्व में तैयार कर अधिक अधिक लोगो को पट्टे वितरीत किये जाने एवं अन्य कार्य सम्पादित कर लाभान्वित किया जाना है। अभियान में मुख्य रूप से स्टेट ग्रान्ट एक्ट, खांचा भूमि, भूमि नियमन, भूमि रूपान्तरण एवं अन्य श्रेणी के पट्टे नियमानुसार वितरीत किये जाने है साथ ही अभियान के दौरान भवन निर्माण स्वीकृति, लीज डीड निष्पादन, नाम हस्तानान्तरण, सीवरेज लाईन कनेक्शन, सड़क एवं नाली निर्माण/मरम्मत, जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन, भूखण्डो का उप विभाजन एवं पुर्नगठन इत्यादि कार्य सम्पादित किये जावें।
आज दिनांक 03/09/2021 को दोपहर 12 बजे, नगर परिषद् कार्यालय में सभापति महोदय की उपस्थिति में अधिकारियो/कर्मचारियों की बैठक आहुत की गई। बैठक में आयुक्त-प्रभुलाल भाबोर, सेवानिवृत्त तहसीलदार कांतिलाल परमार, सेवानिवृत्त अधिशासी अभियतां दिलीप गुप्ता, सहायक अभियंता-संजय फिलिप एवं अजय गहलोत, सहायक नगर नियोजक-मुकुन्द कृष्ण रावल, कनिष्ठ अभियंता-मुकेश मधु एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थिति थे।
सभापति महोदय ने अभियान में किये जाने वाले कार्यो का चिन्हींकरण/सूचीबद्ध किये जाने हेतु निर्देश दिये गये है। जिसके तहत् परिषद् द्वारा घर-घर सर्वे का कार्य एवं प्रचार-प्रसार किया जाकर आमजन को इसकी जानकारी दी जावेगी। राज्य सरकार द्वारा अभियान के सम्बन्ध में दिये जाने वाले निर्देशों की अक्षरतः पालना करने एवं किसी भी प्रकार की कोताई नहीं बरतने एवं निर्धारित लक्ष्य से अधिक पट्टे वितरीत किये जाने, नगर परिषद् के राजस्व में वृद्धि हेतु निर्देश दिये गये है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.