महिलाओं ने निराश्रित बालिकाओं के साथ मनाया जन्मदिन

( 1627 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Aug, 21 07:08

महिलाओं ने निराश्रित बालिकाओं के साथ मनाया जन्मदिन

उदयपुर। उदयपुर यूनाईटेड लेडिज सर्किल 171 की सदस्याओं निर्मला व श्रद्धा ने अपना जन्मदिन निराश्रित बालिकाओं के साथ मना उनके साथ खुशियां बांटी।
सर्किल की चेयरपर्सन अक्षिता सिंघवी ने बताया कि हम अपना जन्मदिन अपने परिजनों के साथ मनाते है लेकिन इस बार सदस्याओं ने अपना जन्मदिन निराश्रित बालिकाओं के साथ मनाकर उनके साथ खुशियां बांटी। इस अवसर पर केक काटकर बालिकाओं को उपहार भी दिये।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.