भारत म्यांमार को और अस्थिर करने के पक्ष में नहीं : राजदूत तिरमूर्ति

( 4615 बार पढ़ी गयी)
Published on : 04 Aug, 21 09:08

भारत म्यांमार को और अस्थिर करने के पक्ष में नहीं : राजदूत तिरमूर्ति

संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि और अगस्त के लिए सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष टी एस तिरमूर्ति ने कहा है कि म्यांमा में किसी भी प्रकार की अस्थिरता भारत को सीधे प्रभावित करेगी और नईं दिल्ली नहीं चाहती कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय ऐसा कोईं कदम उठाए, जिससे दक्षिण पूर्वी एशियाईं देश में और अस्थिरता पैदा हो। म्यांमार में सेना ने इस साल एक फरवरी को तख्तापलट किया था, जिसके बाद नवंबर 2020 को हुए चुनाव के परिणाम को अमान्य घोषित कर दिया गया था और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित नेता आंग सान सू ची समेत कईं नेताओं को हिरासत में ले लिया गया था। तिरमूर्ति ने सुरक्षा परिषद कार्यांम पर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के संवाददाता सम्मेलन में सोमवार को कहा, म्यांमार हमारे लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण पड़ोसी है.. इसलिए म्यांमा में जो कुछ होता है, वह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है और म्यांमार में हालात से हमारे हित सीधे जुड़े हैं। तिरमूर्ति ने म्यांमा संबंधी एक सवाल के जवाब में कहा कि म्यांमा पर भारत का रख हमेशा बिल्कुल स्पष्ट रहा है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.