सिंधू भारत के महानतम ओलंपियनों में : ठाकुर

( 4435 बार पढ़ी गयी)
Published on : 04 Aug, 21 09:08

सिंधू भारत के महानतम ओलंपियनों में : ठाकुर

नईं दिल्ली,  खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को तोक्यो से कांस्य पदक लेकर लौटी सिंधू को खेलों की आइकॉन और देश के महानतम ओलंपियनों में से एक करार दिया। सिंधू रविवार को देश की दूसरी खिलाड़ी और पहली महिला हो गईं जिसने व्यक्तिगत स्पर्धा में दो ओलंपिक पदक जीते हैं। रियो ओलंपिक में रजत पदक के बाद उन्होंने तोक्यो में कांस्य जीता।

सिंधू और उनके कोरियाईं कोच पार्क ताए सांग के स्वागत के बाद ठाकुर ने कहा , पी वी सिंधू भारत के महानतम ओलंपियनों में से है। वह खेलों की आइकॉन, प्रेरणास्रोत हैं और देश के लिये खेलने का सपना देखने वाले हर भारतीय की आदर्श हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.