रूपया छह पैसे की तेजी के साथ 74.28 प्रति डॉलर पर

( 7797 बार पढ़ी गयी)
Published on : 04 Aug, 21 09:08

रूपया छह पैसे की तेजी के साथ 74.28 प्रति डॉलर पर

मुंबईं,  घरेलू शेयर बाजार में मजबूती और कमजोर अमेरिकी डॉलर के बीच विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रूपया छह पैसे की तेजी के साथ 74.28 (अस्थायी) प्रति डालर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक के नीतिगत फैसले अमेरिकी गैर- कृषि वेतनभोगी आंकड़ों से पहले रूपये में बेहद सामित दायरे में घट बढ़ हुईं। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सुबह रूपया 74.36 पर खुला तथा कारोबार के दौरान 74.21 के उच्च स्तर और 74.36 के अपने निम्न स्तर को छूने के बाद कारोबार के अंत में पिछले सत्र के मुकाबले छह पैसे की तेजी के साथ 74.28 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। सोमवार को विनिमय दर 74.34 रूपये प्रति डॉलर पर बंद हुईं थी। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 91.98 रह गया। वहीं, बीएसईं का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 872.73 अंक की तेजी के साथ 53,823.36 अंक पर बंद हुआ।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.