फरहान ने की बॉक्सर सतीश कुमार की तारीफ

( 4879 बार पढ़ी गयी)
Published on : 03 Aug, 21 07:08

फरहान ने की बॉक्सर सतीश कुमार की तारीफ

अभिनेता फरहान अख्तर ने टोक्यो ओलंपिक में मुक्केबाज सतीश कुमार के शानदार प्रदर्शन के लिए सोमवार को उनकी तारीफ की। कुमार ने माथे और ठुड्ड़ी पर कई टांके लगने के बावजूद मौजूदा विश्व चैंपियन बखोदिर जलोलोव से मुकाबला किया॥। कुमार को प्री–क्वार्टर फाइनल के दौरान माथे और ठुड्ड़ी पर दो गहरे कट लगे थे। उन्होंने अपना अगला मुकाबला उज्बेक सुपरस्टार जलोलोव के खिलाफ लड़़ने का फैसला किया। ३२ वर्षीय भारतीय मुक्केबाज चेहरे पर १३ टांके लगने के बावजूद रिंग में उतरे थे‚ हालांकि रविवार को ओलंपिक खेल के क्वार्टर फाइनल से वह बाहर हो गए॥। अख्तर ने अपनी हालिया फिल्म ‘तूफान' में एक मुक्केबाज की भूमिका निभाई है। उन्होंने कुमार के असाधारण प्रदर्शन की ट्विटर पर सराहना की। अख्तर ने ट्वीट किया‚ ‘मुक्केबाज सतीश कुमार की जोर शोर से हौसला अफजाई करें‚ उन्होंने दुनिया को दिखाया कि सच्चे प्रतियोगी किस चीज से बनते हैं। आप पर गर्व है भाई।' कुमार दो बार के एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता और कई बार के राष्ट्रीय चैंपियन रहे हैं। उन्होंने ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई कर इतिहास रच दिया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.