मुंबई पुलिस और देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसाः शिल्पा

( 5422 बार पढ़ी गयी)
Published on : 03 Aug, 21 07:08

मुंबई पुलिस और देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसाः शिल्पा

मुंबई । बालीवुड़ अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अश्लील फिल्म मामले में पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी पर सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि उन्हें मुंबई पुलिस और देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। शिल्पा ने इस मामले को लेकर मीडि़या ट्रायल नहीं करने की अपील करते हुए लोगों से उनके परिवार विशेष रूप से बच्चों की निजता का सम्मान करने का अनुरोध किया है। शिल्पा ने सोशल मीडि़या ऐप इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर अपना रुख स्पष्ट किया।  शिल्पा ने पोस्ट में लिखा‚ एक परिवार के तौर पर हम उपलब्ध कानूनी मदद ले रहे हैं। लेकिन‚ एक मां होने के नाते मैं आप सभी लोगों से अनुरोध करती हूं कि हमारी और विशेष रूप से मेरे बच्चों की निजता का सम्मान करें। तथ्यों की पुष्टि किए बिना आधी–अधूरी बातों पर विश्वास नहीं करें। शिल्पा ने कहा कि वह पिछले २९ वर्षों से फिल्म उद्योग में मेहनत के साथ काम कर रही हैं और उन्होंने हमेशा से ही कानून का पालन किया है। शिल्पा ने कहा‚ लोगों ने जब कभी मुझ पर विश्वास किया है‚ मैंने उन्हें निराश नहीं किया है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.