चीन ने अमेरिका पर संबंधों में ‘गतिरोध' का लगाया आरोप

( 5654 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Jul, 21 08:07

चीन ने अमेरिका पर संबंधों में ‘गतिरोध' का लगाया आरोप

तियानजिन  ।  अमेरिका और चीन के बीच सोमवार को तियानजिन में आमने–सामने की उच्चस्तरीय वार्ता में चीन ने अमेरिका पर द्विपक्षीय संबंधों में ‘गतिरोध' पैदा करने का आरोप लगाया और उससे अपनी गुमराह मानसिकता और खतरनाक नीति बदलने की अपील की । आधिकारिक बयान में बताया गया कि चीन के उप विदेशमंत्री शी फेंग ने देश की यात्रा पर आईं अमेरिका की उप विदेशमंत्री वेंड़ी शेरमन के साथ वार्ता के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइड़न के प्रशासन पर चीन के विकास को रोकने और दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। विदेश मंत्रालय ने शी के हवाले से कहा कि दोनों देशों के संबंधों में गंभीर समस्याओं का मूल कारण यह है कि कुछ अमेरिकी चीन को ‘काल्पनिक शत्रु' के रूप में चित्रित करते हैं। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.